Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे अब तक 'सूर्या 46' के नाम से जाना जा रहा था, का आधिकारिक टाइटल 'विश्वनाथ एंड संस' घोषित कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

02 Mar 2026

फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे अब तक 'सूर्या 46' के नाम से जाना जा रहा था, का आधिकारिक टाइटल 'विश्वनाथ एंड संस' घोषित कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

जारी किए गए पोस्टर में सूर्या एक ऊंची इमारत के भीतर खड़े नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक छोटा बच्चा है। दोनों के चेहरों पर हल्की मुस्कान फिल्म की भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करती है। यह फिल्म एक पारिवारिक और इमोशनल ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें रिश्तों की गहराई और भावनाओं को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी कर रहे हैं।

फिल्म में सूर्या के साथ रवीना टंडन और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। 'विश्वनाथ एंड संस' जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हालांकि इसकी सटीक रिलीज तारीख का ऐलान अभी बाकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार
उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे अब तक 'सूर्या 46' के नाम से जाना जा रहा था, का आधिकारिक टाइटल 'विश्वनाथ एंड संस' घोषित कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News